संजय झा का बड़ा दावा, कहा- नीतीश के नेतृत्व लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव

पटना : जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा आज यानी शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। संजय कुमार झा ने बड़ा दावा करते हुए कह कि 2025 का विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ही लड़ा जाएगा।

वहीं संजय झा ने विपक्ष के द्वारा नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने पर सवाल उठाने पर कहा कि वह लोग स्तरहीन हो चुके हैं। अपने समय में यह लोग कभी भी कहीं यात्रा करने नहीं जाते थे। सुबह जाते थे शाम आ जाते थे। नीतीश कुमार पूरे बिहार में 20 साल से घूम रहे हैं। यात्रा कर रहे हैं उनके बारे में कौन क्या बोल सकता है, इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता सब देख रही है। संजय झा ने कहा कि जिस तरीके से बाबा भीमराव अंबेडकर का जो अपमान कांग्रेस ने किया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोई गलत बात नहीं कहीं, मैं तो सदन में मौजूद था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक उन्हें भारत रत्न नहीं दिया ,उनको भारत रत्न कब मिला यह कांग्रेस बताएं।

यह भी देखें :

अरविंद केजरीवाल के द्वारा नीतीश कुमार को पत्र लिखे जाने पर कहा कि हमने जवाब दे दिया है और पूछा है कि अरविंद केजरीवाल आपकी भावना क्या है यह बताइए। यह वहीं अरविंद केजरीवाल है जिन्होंने कोरोना के समय में बिहार के लोगों को बॉर्डर पर छोड़ दिया और नीतीश कुमार ने एक-एक व्यक्ति को घर पहुंचने का काम किया, यह क्या बोलेंगे। बिहार में इन्वेस्टमेंट पर संजय झा ने कहा कि बिल्कुल बदलते बिहार के तस्वीर है और आने वाले पांच साल में बिहार कहां से कहां पहुंचेगी या आप लोग देख लीजिएगा।

यह भी पढ़े : संजय झा का तेजस्वी पर तंज, कहा- उनसे क्या किजिएगा उम्मीद

 महीप राज की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...