क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की बढ़ीं मुश्किलें! इस मामले में अरेस्ट वारंट जारी

Desk. खबर खेल जगत से है। भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। कथित तौर पर ईपीएफओ धोखाधड़ी मामले में उनके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन पर सेंचुरी लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंधन करते समय कर्मचारियों के वेतन से 23 लाख रुपये की कटौती करने, लेकिन कर्मचारियों के भविष्य निधि योगदान को जमा करने में विफल रहने का आरोप है।

रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबिन उथप्पा के खिलाफ वारंट पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने कर्नाटक में क्षेत्राधिकार पुलकेशीनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज उथप्पा और उनका परिवार कथित तौर पर दुबई में रहते हैं।

बता दें कि, 59 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके उथप्पा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक प्रमुख खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 54 एकदिवसीय पारियों में 1,183 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक भी शामिल हैं।

खेल में अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाने वाले रॉबिन उथप्पा ने भारत और घरेलू क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला हैं। वे अपनी तेज-तर्रार पारी और शुरू से ही गेंदबाजों पर प्रेशर बनाने के लिए जाने जाते हैं। रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेला है। वह 2014 में केकेआर की विजेता टीम का हिस्सा थे।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...