सीएम हेमंत सोरेन से मिले बंधु तिर्की समेत कई नेता

रांची. सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन से आज कई नेताओं ने मुलाकात की। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक निशात आलम एवं विधायक नीरल पूर्ति शामिल है।

सीएम हेमंत सोरेन से मिले कई नेता

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इसके बाद आज ही कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विधायक निशात आलम एवं विधायक नीरल पूर्ति एवं उनके परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी एवं सेंटर फोर एक्सीलेंस की कोच डी. साईश्वरी ने मुलाकात की थी। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने राज्य में तीरंदाजी क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया।

इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। हमारी सरकार झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक सभी सुविधा मुहैया करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...