सीएम हेमंत सोरेन से मिले मंत्री-विधायक, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रांची. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रदेश के कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरीय अधिकारी मिले। इस दौरान सभी ने सीएम हेमंत सोरेन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही सीएम ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सीएम हेमंत सोरेन से मिले मंत्री-विधायक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राजमहल सांसद विजय हांसदा, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक, सचिव मनीष रंजन, सचिव अबु बकर सिद्दीक, आईजी पंकज कंबोज, श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, निदेशक रेवेन्यू भोर सिंह यादव, निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव, निदेशक पर्यटन अंजली यादव एवं निदेशक उद्योग सुशांत गौरव ने मुलाकात कर नव वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...