Advertisement
Advertisement
Advertisement

Road Accident in Purnia :बेकाबू पिकअप ने 11 लोगों को कुचला, 6 की मौत

पूर्णिया : Road Accident in Purnia –  बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेकाबू पिकअप ने 11 लोगों को कुचला जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जाता है कि ढकवा गांव स्थित पंचायत भवन के पास लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी बेकाबू पिकअप वैन उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में इतनी तेज गति से गाड़ी चला रहा था कि हमें गाड़ी रोकने की हिम्मत नहीं हुई।

Road Accident in Purnia :

बताया जाता है कि पिकअप चालक शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। गाली-गलौज से मना करने पर पहले लड़ाई की उसके बाद अचानक आया और तेज रफ्तार में सभी लोगों को रौंद दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

आपको बता दें कि मृतकों में ज्योतिष ठाकुर, अखिलेश कुमार, मनीषा कुमारी, शालू कुमारी, पिंकी देवी और एक-तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। यह भी जानकारी आ रही है कि आरोपी ने जान बूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। हालांकि पुलिस ने अभी पांच मौत की पुष्टि की है।

यह भी देखें : Road Accident in Purnia – 

Road Accident in Purnia :

घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार स्मेंक के नशे में धुत था और शाम में उसका गांव में ही विवाद हुआ था। इसके बाद पंचायत के लिए वार्ड सदस्य के पास भी गया था। वार्ड सदस्य ने समझा बुझाकर उसे लौटा दिया था। रात में करीब 11 बजे नशे में धुत सोनू ने अपना पिकअप वाहन निकाला और रोड पर खड़े 11 लोगों को कुचल दिया।

इस घटना में दो महिला एक बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलते ही धमदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों और मृतकों को जीएमसीएच भेजा। फिलहाल सोनू फरार बताया जाता है। वहीं, थाना प्रभारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद से परिजनों में चीत्कार मची है।

यह भी पढ़े : घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी, मौके पर ही मौत

श्याम मोहन की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Chaibasa Road Accident: जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिता-पुत्र को...

 Chaibasa Road Accident में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद NH-20...

Palamu Road Accident: अनियंत्रित पिकअप ने चार लोगों को कुचला, दो...

 Palamu Road Accident में पांडू प्रखंड के खुरा गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे...

Jharkhand Government Employees: विदेश जाने से पहले सरकारी कर्मचारियों को लेनी...

Jharkhand Government Employees के लिए विदेश यात्रा के नए नियम लागू हुए हैं। निजी खर्च पर विदेश जाने से पहले भी विभागीय अनुमति लेना...