घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी, मौके पर ही मौत

आरा : बिहार के भोजपुर से एक खबर है। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थानांतर्गत विजय शंकर सिंह (32 वर्ष) उदयभानपुर थाना कृष्णागढ़ को उनके चाचा के घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री राज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से एक पिस्टल एवं खोखा बरामद किया गया है। अभियुक्तों की पहचान कर लिया गया है एवं जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

बिहार के आरा में बदमाशों ने एक युवक को घर में घुसकर गोलियों से भून दिया। युवक को करीब 12 से 15 मारी गई है। इस घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद में रविवार की रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले भी बदमाशों ने युवक पर हमला किया था। उस वक्त युवक को करीब पांच गोली मारी गई थी। हालांकि वह बच गया था। इस बार जब हमला हुआ है तो पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से पांच गोली डॉक्टर को मिली है। युवक की पहचान उदयभानपुर गांव निवासी विजय शंकर सिंह के रूप में की गई है। युवक की उम्र 32 साल के आसपास थी। घटना के बाद एसपी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : लूट मामले में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...