अमित शाह पर Congress लगातार हमलावर, युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘मनुस्मृति का पालन करने वाली भाजपा का चेहरा बेनकाब’

पटना: संसद में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद से पूरा विपक्ष हमलावर है। अमित शाह पर सबसे अधिक हमलावर कांग्रेस है और कांग्रेस सड़क से संसद तक अमित शाह को घेर रही है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकास गरीब दास ने अमित शाह पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति का पालन करने वाली भाजपा का असली चेहरा शाह की टिप्पणी के बाद उजागर हो गया है।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मानसिकता हमेशा दलित विरोधी रही है, जो अक्सर उनके बयानों में जानबूझकर या अनजाने में दिखाई दे जाती है। शाह की टिप्पणी न केवल आंबेडकर का अपमान है, बल्कि देश के करोड़ों दलित समाज के लोगों का भी अपमान है, जो देश के दलित, वंचित, शोषित व उपेक्षित लोगों के आत्म सम्मान व मानवीय हकूक के लिए अति मानवतावादी व लोक कल्याणकारी संविधान रचियता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को परम पूजनीय मानते हैं।

शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि भाजपा अपने दलित विरोधी दृष्टिकोण के कारण जाति आधारित जनगणना के खिलाफ  है। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आया है। अतीत में कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं। अपने कुकृत्य से संपूर्ण देश में विरोध प्रदर्शन होते देख भाजपा ने विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी के आवाज को अनैतिक तरीके से दबाने के उद्देश्य से केस दर्ज करवाते हुए संसद भवन में भाजपा द्वारा अपने गुंडे सांसद से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ धक्का मुक्की भी किया गया जो लोकतंत्र में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

भाजपा के तानाशाही और गुंडागर्दी से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है हमलोग गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा देने तक हमलोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। अमित शाह के बयान से देश के करोड़ों दलित समाज के लोगों के मान सम्मान में ठेंस पहुंची है उसके लिए हमलोग अंबेडकर सम्मान सप्ताह मनाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NDA के लिए मोहरा या चेहरा होंगे नीतीश कुमार, बिहार के राजनीतिक महकमे में…

Congress Congress Congress Congress
Congress

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...