आरा Civil Court में कर्मियों ने इस मांग के साथ काली पट्टी बांध किया काम

भोजपुर: बिहार सरकार के विधि विभाग के द्वारा व्यवहार न्यायालय के के कर्मचारियों के वेतन संबंधित आदेश के विरोध में भोजपुर के व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण विरोध किया। इस दौरान व्यवहार न्यायालय आरा संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने बताया कि यह सकारण आदेश की कर्मचारियों के विरुद्ध मैग्नाकार्टा है जिसके आधार पर राज्य सरकार के समतुल्य कर्मचारियों से विभेद किया जा रहा है।

हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यदि वेतन विसंगति दूर एवं अन्य मांगें नहीं पूरी की जाती है तो हम सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर संघ के सचिव बसावन राम ने सकारण आदेश की घोर भर्त्सना की और उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों के हित में सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया तो हम सभी कर्मचारीगन सड़क से सदन तक जाने के लिए विवश होंगे।

इस अवसर पर सुभाष सिंह सुधाकर चौबे, राज्य संघ के निक्कू सिंह, रुपेश कुमार ओझा, सिंधु, रिंकू, दीपू, उमेश, रुपेश, अमृत गौतम, सौरभ, संतोष, सागर, उज्जवल, दीपक गौतम, सत्य प्रकाश, विनय, श्वेता, ज्योति, दिलीप सिंह, प्रभंजन ठाकुर के साथ अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-   Lalu को तेजस्वी ने कर लिया है नजरबंद, एनडीए के आरोप पर राजद ने दिया जवाब…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Civil Court Civil Court

Civil Court

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...