Court के कर्मी का अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी

भोजपुर: बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में कर्मियों का कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी के आह्वान पर बिहार के निचली अदालतों के कर्मचारी अपने बेहतर वेतनमान, पदोन्नति, शत प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर इत्यादि की मांग पूरी नहीं होने के विरोध में गुरुवार से पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू की गई है।

इस दौरान मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अजय शंकर ने बताया कि शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल का दूसरा दिन भी सफल रहा एवं जो एसओपी राज्य संघ के द्वारा तय की गयी है उसके अनुरूप रहा। वरिष्ठ कर्मचारी सुरेश प्रसाद ने हड़तालकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं आएंगी, डराया धमकाया जाएगा, यहां तक कि सेवा से बाहर कर दिए जाने की धमकी भी दी जाएगी लेकिन अगर किसी भी कर्मचारी का अहित किया जाएगा तो मैं सबसे पहले आत्म दाह करने के लिए तैयार हूं।

नीकु सिंह ने कहा कि ज़ब तक चार सूत्री मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक हम हड़ताल से वापस नहीं आयेंगे, चाहे इसके मुझे अपनी सर ही क्यों न कटाना पड़े। रुपेश ओझा ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन हमारा अधिकार है जिसको पाने के लिए जितना भी बलिदान देना पड़े हम देने के लिए तैयार हैं। महिला कर्मचारी प्रीति गुप्ता के द्वारा कहा गया कि अपना अधिकार प्राप्ति के लिए नारी शक्ति क्या होती है यह सरकार को दिखा देंगे।

अंत में जिलाध्यक्ष ने विद्वान अधिवक्ता एवं आम जनता (पक्षकार) से धैर्यपूर्वक सहयोग करने की याचना किया एवं उन्होंने विद्वान अधिवक्ता गणों तथा पक्षकार गणों से हड़ताल के कारण उत्पन्न असुविधाओं के लिए आज फिर से माफ़ी माँगा। बैठक में अमोद सिंह, मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मिनहाजुद्दीन, जय प्रकाश, महेंद्र सिंह, बृज भूषण, ज्योति, कविता, रंजू, प्रभंजन, साक्षी, अंजनी, ममता समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-   Banka में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Court Court Court Court

Court

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...