शहर में लगे ओपन जिम के समान ले उड़े चोर, नहीं दर्ज कराई गई प्राथमिकी

बोकारो : बोकारो के निवर्तमान उपायुक्त मुकेश कुमार के पहल पर बोकारो के लगभग ढाई दर्जन जगहों पर सीएसआर मद से ओपन जिम लगवाए गये थे. लिहाजा जिम के अधिकांश उपकरण चोरों ने उखाड़ लिया. जिसके कारण अब लोगो को फ्री में मिलने वाली स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है. दूसरी तरफ चोरों के खिलाफ अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई. जिसके वजह से चोरों के मनोबल में इजाफा होते गया. यही वजह है कि एक एक कर चोरों द्वारा इसे उखाड़े और तोड़ें जा रहे हैं. बता दें की जब जिम लगे थे तब इन जिमो का उपयोग बेहतर तरीके से किया जाता था. जहां लोगो की काफी भींड़ होती थी. लोग फ्री में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. तत्कालीन उपायुक्त का का बोकारो को निरोग व स्वस्थ बनाने की सपना था. जिसके बाद वे विभिन्न कम्पनियों से बात कर सीएसआर मद की राशि से शहर के विकास के लिए अनुरोध किया था. जिसके बाद त्वरित गति से जिम लगाए गए लेकिन चोरों ने बोकारो के लोगों की सुविधा छीन लिया.

रिपोर्ट : चुमन

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...