Male Teacher Pregnant : पुरुष शिक्षक हो गए गर्भवती, विद्यालय से छुट्टी मिलने के बाद…

वैशाली: Male Teacher Pregnant – नीतीश कुमार की सरकार में शिक्षा विभाग को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और खास कर डॉ एस सिद्धार्थ ने जब से शिक्षा विभाग की कमान संभाली है तब से लगातार कुछ न कुछ नया करते दिख रहे हैं। इस बीच एक बार फिर बिहार का शिक्षा विभाग चर्चा में है और चर्चा का कारण है कि एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश (Male Teacher Pregnant) देना। शिक्षक के छुट्टी के लिए आवेदन दिए जाने के बाद उसे स्वीकृति दी गई और शिक्षक को छुट्टी भी दे दी गई। बाद में शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया।

Male Teacher Pregnant :

मामला सामने आने के बाद जब शिक्षा विभाग की किरकिरी के साथ ही सवाल उठना शुरू हो गया कि आखिर पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश कैसे तब शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और गलती स्वीकार की। मामला वैशाली के महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है जहां एक पुरुष शिक्षक को गर्भवती होने की छुट्टी दी गई। मामला सामने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने गलती स्वीकार की और कहा कि पुरुष शिक्षकों को मातृत्व अवकाश नहीं दिया जाता है, जल्द ही सुधार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें-  Car…, पुलिस…, 70 लाख रुपए, पटना पुलिस ने पकड़ा, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

https://youtube.com/22scope

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...