Advertisement
Advertisement

शिक्षक नेता ने CM को लिखा पत्र, शिक्षक को दें या छुट्टी या फिर….

पटना: शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी नहीं होगी। इस दौरान सभी वर्गों के बच्चों की पढाई जारी रहेगी साथ ही शिक्षकों को पूरा समय विद्यालय के काम में देने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश के विरोध में अब शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- MUZAFFARPUR पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि शिक्षक वर्षों से गर्मी की छुट्टी का उपभोग कर रहे हैं लेकिन इस वर्ष शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि इस दौरान शिक्षक प्रतिदिन दो घंटे विद्यालय में बच्चों को पढ़ाएंगे और अन्य काम निष्पादित करेंगे। ऐसे में शिक्षक अपने परिवार या बच्चों के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। इस दौरान कई शिक्षक अपने स्वास्थ्य का रूटीन चेक अप भी करवाते हैं जिसमें उन्हें परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने कसी कमर, पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से की बात, कहा ‘किशनगंज भी जीतना है’

आनंद पुष्कर ने सीएम को लिखे पत्र में लिखा है कि शिक्षा विभाग को अगर शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय बुलाना है तो फिर उन्हें बिहार के कर्मचारियों की भांति 33 दिन अर्जित अवकाश का लाभ देने का पत्र भी निर्गत करना चाहिए या फिर गर्मी की छुट्टी का उपयोग करने दिया जाए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM

CM
CM

Commercial Advertisment

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव