Car…, पुलिस…, 70 लाख रुपए, पटना पुलिस ने पकड़ा, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां सोमवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में रुपए के साथ पकड़ा। इतनी मात्रा में रुपए देख पुलिस भी चकरा गई। बाद में पुलिस रुपए के साथ व्यक्ति को लेकर कोतवाली थाना ले आई और फिर मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी।

मामले की जानकारी के बाद आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए साथ ही रुपए गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई। मामला राजधानी पटना के आयकर गोलंबर के पास की है जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक वाहन से करीब 70 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम पुलिस आयकर चौराहा के पास वाहन जांच कर रही थी तभी एक वाहन में बैग से भरा एक बैग बरामद हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसने जमीन बेची थी और वहीं रुपया लेकर जा रहा था तभी वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल इतनी रकम बरामदगी के बाद पूरे पुलिस महकमा और आयकर विभाग में खलबली मच गई। आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर व्यक्ति से रुपए के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रहे हैं साथ ही मशीन से रुपए की गिनती की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    UPSC IES परीक्षा में बिहार का लहराया परचम, अनुराग गौतम ने किया टॉप

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

car car car
car

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...