Advertisment

Sarath Breaking : सीएसपी संचालक को अज्ञात लुटेरों ने मारी गोली, गंभीर…

Sarath Breaking : देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित पथरोल थाना क्षेत्र के माझीडिह गांव में भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक को अज्ञात लुटेरे द्वारा गोली मारकर फरार हो गया। घटना में सीएसपी संचालक निरज कुमार भोक्ता बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढे़ं- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने वरीय पदाधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक… 

Sarath Breaking : पथरोल थाना क्षेत्र के माझीडिह गांव
Sarath Breaking : पथरोल थाना क्षेत्र के माझीडिह गांव

Sarath Breaking : 2 बाइक पर सवार होकर आए 6 नकाबपोश बदमाश

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे दो बाइक पर 6 नकाबपोश बदमाश सीएसपी को लूटने आये। सीएसपी संचालक मांझीडिह गांव निवासी निरज कुमार भोक्ता द्वारा विरोध करने पर उनके उपर पिस्तौल से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद लूटेरे वहां से फरार हो गये।

ये भी पढे़ं- Bokaro Accident : विपरीत दिशा में निकली ट्रक ने रेलवे कर्मी को मारी टक्कर, गंभीर… 

गोली सीएसपी संचालक के जंघा में लगने से वे जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सून कर अगल बगल एवं उनके परिजन लोग घटना स्थल पर पहुंच कर आनन-फानन में घायल को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...

Baghmara Land Subsidence: बाघमारा में फिर भू-धंसान, दो घर जमींदोज, आधा...

Baghmara Land Subsidence: जिले के बाघमारा इलाके में ज़मीन धंसने की एक और घटना हुई है। मंगलवार को कतरास पुलिस स्टेशन के इलाके में...