Commercial Advertisment

Motihari: सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक से लूट, अपराधियों ने छीने पांच लाख रुपए

मोतिहारी : सीएसपी संचालक से लूट – सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक से बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिन दहाड़े लूटपाट की है.

अपराधियों के द्वारा लगभग पांच लाख रुपया लूट लिए जाने की बात बतायी जा रही है.

इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की है.

घटना पूर्वी चंपारण जिला के कोटवा थाना क्षेत्र के गढ़वा खजुरिया की है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.

वहीं घटनास्थल से पुलिस ने दो कारतूस जब्त किया है.

अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छीना

बताया जाता है कि सीएसपी संचालक मुन्ना साह बैंक से पैसा निकालकर अपने शाखा पर पहुंचा था.

कुछ ग्राहक भी सीएसपी में पहुंचे थे. उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधी आए और

सीएसपी संचालक मुन्ना साह को कस्टडी में लेकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया.

साथ हीं सीएसपी में रखे टेबल के दराज को भी खंगाला.

अपराधियों ने सीएसपी से कुल 5 लाख 45 हजार रुपया लूट लिया और कई राउंड हवाई फायरिंग कर भाग खड़े हुए.

सीएसपी संचालक से लूट : घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद

सीएसपी संचालक से लूट की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.

पुलिस ने घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद हुआ है.

कोटवा थानाध्यक्ष ने बताया कि सीएसपी लूट की घटना हुई है.

जिसकी छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जायेगा.

रिपोर्ट: बृजेश झा

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के मेगा क्रेडिट कैंप में 34 करोड़ के ऋण का वितरण  

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...