Dhanbad Breaking : सीएसपी संचालक से देसी कट्टा सटाकर लूट लिए रुपए, दो बदमाशों ने…

Dhanbad Breaking : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलीडीह पंचायत के पियरसोला में स्थित एसबीआई सीएसपी संचालक से देशी कट्टा और बंदूक की नोंक पर 70000 रुपए लूट लिए। इसके साथ ही अपराधी मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि ले गए। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

Dhanbad Breaking : घटना के बाद मामले की जानकारी देता संचालक
Dhanbad Breaking : घटना के बाद मामले की जानकारी देता संचालक

भुक्तभोगी सीएसपी संचालक का नाम बादल कुमार जो पांडुआ गांव के निवासी हैं। घटना के बाद भुक्तभोगी बादल ने बताया कि वे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे इसी दौरान शाम को दो बदमाश पैसे निकालने के बहाने आए।

ज78द 22Scope News

Dhanbad Breaking : पैसे निकालने के बहाने दुकान पर आए दो बदमाश

संचालक को इन लोगों पर शक लगा तो उन्होंने उन्हें बोला कैश नहीं है। इस बात पर दोनों बदमाश उन्हें गाली देने लगे और देशी कट्टा लगाकर उसके पास जितना कैश था सब छीन लिया।

Dhanbad Breaking : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र का है मामला
Dhanbad Breaking : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र का है मामला

इसके साथ ही संचालक का मोबाइल और लैपटॉप भी ले गये। इसके साथ ही सीएसपी में पैसे निकालने आए एक युवक जिसका नाम दुलाल महतो है उसका भी मोबाइल फोन और उनके पॉकेट में रखे कैश भी ले उड़े। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी निकलते वक्त दो फायरिंग करते हुए निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...