Champions Trophy: आईसीसी ने शेड्यूल किया जारी, 19 फरवरी को पहला मैच

Champions Trophy: खबर खेल जगत से है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसमें बोर्ड ने सभी टीमों के नाम और खेले जाने वाले स्थान का ऐलान किया है। आईसीसी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात के साथ टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत बनाम पाकिस्तान का मार्की मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। यदि भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है तो दुबई में फाइनल मैच का आयोजन होगा। आईसीसी ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के साथ शुरू होगा और 9 मार्च तक चलेगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगे।

दरअसल, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एक हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है। इसमें मैचों को पाकिस्तान और यूएई के बीच विभाजित किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच एक समझौते के बाद इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।

इसके तहत पाकिस्तान 10 मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं भारत के तीन लीग मैच, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच शामिल हैं, वे दुबई में होंगे। वहीं भारत के सेमीफाइनल और फाइनल पहुंचने पर एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। हालांकि, अगर भारत लीग मैच के बाद ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी में होंगे।

Champions Trophy के ग्रुप

ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान है, ग्रुप बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।

Champions Trophy का शेड्युल

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
20 फरवरी – बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची
22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 मार्च – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
4 मार्च – सेमीफाइनल 1
5 मार्च – सेमीफ़ाइनल 2
9 मार्च – फाइनल

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...