Champions Trophy Final: भारत और न्यूजीलैंड में कल होगा फाइनल का महामुकाबला

Champions Trophy Final: चैम्पियंस ट्रॉफी का कल फाइनल मुकाबाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 से शुरू होगा।

Champions Trophy Final: दोनों टीमों में होगा जबरदस्त मुकाबला

इस ट्रॉफी में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि न्यूजीलैंड को एक मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दोनों टीम जबरदस्त फॉर्म में है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। भारत की ओर से विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल ठीकठाक फॉर्म में हैं। वहीं मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती भी लय में गेंदबाजी कर रहे हैं।

Champions Trophy Final: ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने हराया था

वहीं न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को भारत ने 44 रनों से हरा दिया था, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड को अंक तालिका में नुकसान झेलना पड़ा था। हालांकि न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका हो हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मैच मैच में न्यूजीलैंड की और भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 79 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा हार्दिया पांड्या ने 45 और अक्षर पटेल ने 42 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट झटके थे।

Champions Trophy Final: दोनों टीम की प्लेइंग-11 होने की संभावना

भारत की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं, जबकि न्यूजीलैंड में मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के हो सकते हैं।

Saffrn

Trending News

UGC NET 2026 Update: आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 24...

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 मई कर दी है। आवेदन संशोधन का मौका 26 से...

JSSC Supervisor Recruitment: महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, रद्द...

झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी द्वारा महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द करने के आदेश को अवैध करार देते हुए नियुक्ति का...

TGT Teacher Recruitment Case: शिक्षक नियुक्ति आंकड़ों में बड़ा अंतर, वन...

झारखंड टीजीटी शिक्षक नियुक्ति मामले में वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सरकारी आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाया है। नियुक्त अभ्यर्थियों की संख्या...

CBSE Answer Sheet Crisis: स्कैन कॉपी पोर्टल 5 दिन से ठप,...

 सीबीएसई की आंसर शीट स्कैन कॉपी आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामियों से प्रभावित है। वेबसाइट क्रैश होने और गलत स्कैनिंग से छात्र परेशान हैं।CBSE Answer...

Jharkhand Vegetable Crisis: किसानों की टूटी कमर, 2 रुपये किलो भिंडी...

 झारखंड भिंडी की कीमत गिरने से किसान परेशान हैं। लागत नहीं निकलने पर किसान ने खेत में लगी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।Jharkhand Vegetable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img