डिजिटल डेस्क: Lucknow में बैंक लूट कांड की सही टाइमिंग सीसीटीवी फुटेज से आई सामने। यूपी की राजधानी Lucknow में बीते 22 दिसंबर को चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुई करोड़ों की लूट-चोरी की घटना की सही टाइमिंग पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पता कर लिया है।
बैंक के लॉकरों को तोड़कर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सामने आई फुटेज 22 दिसंबर सुबह 4:36 बजे की हैं। इसकी जानकारी बैंक लाकर वाले सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने पर पुलिस को हासिल हुई है।
बैंक के भीतर के बीते 22 दिसंबर के 22 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज से खुला पूरा भेद
Lucknow में बैंक लूट कांड की जांच में जुटी में पुलिस टीमों ने चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुई करोड़ों की लूट-चोरी की वारदात का हर तार बैंक के सीसीटीवी फुटेज से जोड़कर हासिल किया है। बताया जा रहा है कि बीते 22 दिसंबर की बैंक वाली 22 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज ने पूरी वारदात की परतें खोलने में मदद की।
फुटेज में एक चोर ने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी और सिर पर टोपी लगाए था, जबकि दो ने सफेद रंग की हुडी पहनी हुई है। ग्राइंडर के लिए एक चोर साथी को प्लग लगा लंबा सा तार देते दिख रहा है। इस बीच एक चोर ने सीसीटीवी कैमरे की तरफ आंखों से इशारा किया तो उसका साथी हुडी की कैप से चेहरा छुपा लिया।

बैंक के सीसीटीवी फुटेज से सामने आया बैंक लूट में शामिल बिहार के कैलाश बिंद गिरोह का बेखौफ अंदाज
Lucknow में बैंक लूट कांड में पुलिस को बीते 22 दिसंबर की बैंक वाली 22 सेकेंड की जो सीसीटीवी फुटेज हासिल हुई है, वह यह बताने को काफी है कि वारदात को अंजाम देने के दौरान बिहार के कैलाश बिंद गिरोह के सदस्य का अंदाज कितना बेखौफ था। इसी फुटेज के वीडियो में सामने आया है कि कैलाश बिंद के गिरोह के सदस्यों का मूवमेंट और बॉडी लैंग्वेज वारदात के दौरान क्या और कैसा रहा।
बड़े ही इत्मीनान से बैंक में पिठ्ठूबैग में सामान लिए एक चोर चहलकदमी करते दिखा है। वहीं, उसका साथी ग्राइंडर का तार बटोरता दिखा है। भले ही दोनों के चेहरे ढंके हों, पर कदमों की चाल बताती है कि जैसे वे अपने घर में काम कर रहे हों। वहीं फुटेज से आई एक तस्वीर में तो एक बदमाश बैंक के अंदर कुर्सी पर आराम फरमाता दिखता है।
फुटेज के अलावा कुछ फोटो भी सामने आई हैं। इसमें काली-सफेद लाइनदार मफलर पहने एक चोर मोबाइल फोन पर बात करते दिखता है। वह मोबाइल फोन को दोनों हाथों से छिपाकर बात कर रहा है। एक दूसरी फोटो में मफलर और टोपी लगाए चोर आपस में बातचीत करते दिखे। तीसरे फोटो में एक चोर बड़ी आराम से कुर्सी पर बैठा नजर आया। उसने टोपी और मफलर से अपना चेहरा लपेट रखा था।

Lucknow में बैंक लूट कांड का खुलासा करने को पुलिस ने खंगाले 300 सीसीटीवी फुटेज, अभी भी 3 फरार
Lucknow में बैंक लूट कांड का खुलासा करने में यूपी पुलिस की जांच टीमों को सीसीटीवी फुटेज से काफी मदद मिली है। वारदात में शामिल रहे दो शातिरों की एनकाउंटर में मौत हो चुकी जबकि तीसरा घायल होकर पुलिस हिरासत में है। अन्य दो भी पुलिस की गिरफ्त हैं जबकि अभी भी 3 फरार हैं। फरार तीनों शातिरों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हैरतअंगेज लूट-चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए यूपी पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर रूट चार्ट बनाया। उसकी की मदद से पुलिस को चोरों का सुराग लगा। बीते 21 दिसंबर को वहां आम के पेड़ के पास चोर बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और स्ट्रॉन्ग रूम को इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटकर उसके अंदर पहुंच गए थे।
चोरों ने 42 लॉकरों को काटकर उनमें रखा सामान पार कर दिया था। ब्योरा देते हुए यूपी पुलिस ने बताया कि बैंक से 50 मीटर दूरी पर एक रास्ता है। यह रास्ता इंदिरानगर के तकरोही इलाके में निकलता है। इसी सड़क पर बैंक से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली। उसमें दो बाइक पर चार चोर दिखाई दिए। इसके अलावा एक चार पहिया वाहन पर भी कुछ संदिग्ध दिखाई दिए।
यहीं से पुलिस को शक हुआ कि चोरों ने तकरोही की ओर वाली सड़क का प्रयोग ठिकाने तक पहुंचने के लिए किया है। इस सड़क पर लगे करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली और चोरों के भागने का रूट चार्ट बनाया। इसी रूट चार्ट को फॉलो करने के साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में मिली चोरों की फुटेज को मुखबिरों के बीच वायरल कर दिया।
पुलिस सर्च ऑपरेशन चला ही रही थी कि उसे अहम सुराग मिला। बैंक से करीब 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर इंदिरानगर इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखे चोरों का ठिकाना उनके घर के पास ही है। लोगों की मदद से पुलिस को वारदात में शामिल चोरों के बारे में अहम सुराग लगा और वह उन तक पहुंच गई।

Lucknow में बैंक लूट कांड के शातिरों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति कुर्क करने से पहले ब्योरा जुटाने बिहार जाएगी पुलिस…
इस बीच Lucknow में बैंक लूट कांड में लगातार नए खुलासे कर रही यूपी पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस वारदात में लिप्त रहे शातिरों के खिलाफ जल्द पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की करेगी। पुलिस इस गैंग के गुर्गों की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क करेगी। पुलिस जल्द ही इन संपत्तियों के बारे में पता लगाने के लिए बिहार भी जा सकती है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद को पुलिस जल्द पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने की तैयारी कर रही है। जेसीपी एलओ अमित वर्मा ने बताया कि अभी पकड़े गए चोरों से सही से पूछताछ नहीं हो सकी है। रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि चोर लखनऊ में कहां-कहां ठहरे थे। 17 दिसंबर को लखनऊ आने के बाद कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले थे। मुख्य साजिशकर्ता विपिन के अलावा गैंग का कोई और मददगार तो नहीं है।
Highlights







