Dhanbad सांसद ढुल्लू महतो के विवादित बयान के खिलाफ बांग्ला भाषी लोगों ने फूंका पुतला…

Dhanbad : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का बांग्ला समुदाय पर दिए बयान का विरोध जिले में बदस्तूर जारी है। बंगाली समुदाय के लोगों ने निरसा के बाद आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सांसद ढूल्लू महतो का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Dhanbad : ढुल्लू महतो के खिलाफ आक्रोशित हैं लोग

दत4 min 22Scope News

बांग्ला भाषा भाषी के लोग सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ आक्रोशित नजर आए। धरना कर रहे लोग सांसद से माफी मांगने की  मांग कर रहे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सम्राट चौधरी ने कहा कि दो दिन पूर्व निरसा में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी समेत बांग्ला भाषी के लोगों के ऊपर टिप्पणी की थी।

उनके खिलाफ असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया है। सांसद के बयान से पूरे धनबाद के बांग्ला भाषियों का अपमान हुआ है। इस विवादित बयान के बाद बांग्ला भाषी लोग काफी आक्रोशित हैं। इस विवादित बयान के बाद सांसद माफी मांगे अन्यथा झारखंड के समस्त बांग्ला भाषी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...