जलेश्वर महतो का पलटवार, ढुल्लू कोयला चोरी में खुद संलिप्त

DHANBAD: ढुल्लू महतो के बयान पर पूर्व मंत्री सह

jaleshwar 22Scope News
झारखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो.

झारखण्ड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो का

पलटवार. विधायक ढुल्लू महतो कोयला चोरी में खुद संलिप्त हैं

बाघमारा में गिरते विधि व्यवस्था और गोलीबारी की लगातार

घटनाओं, अवैध कोयला और बालू की तस्करी को लेकर

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बयान पर पूर्व मंत्री

और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो

ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है ढुल्लू महतो गंभीर हैं ही नहीं, वर्तमान में वे विधायक हैं, क़ानून हो, या व्यवस्था हो, क्षेत्र में विकास हो, क्षेत्र में जो विकास अधूरा पड़ा हैं, सारी जिम्मेवारी उनकी ही है. सदन में वे रहते हैं, सदन में आवाज उठाने का अधिकार उनका है. उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता हैं. वे केवल गलत मैसेज पास करते हैं, या फिर अपनी नाकामी छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाते हैं.

ढुल्लू करते हैं कई वादे लेकिन पूरा नहीं करतेः जलेश्वर

पूर्व विधायक जलेश्वर महाते ने कहा कि बेनीडीह गोलीकांड में पीड़ित के आश्रितों को 20 लाख रूपया देने की जो घोषणा विधायक ने की है उन्हें वो देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग केवल झूठ ही बोले हैं, जलेश्वर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ऊपर 50 केस हैं, बिना क्राइम किये इतना केस नहीं हो सकता.

ढुल्लू महतो ने जलेश्वर पर लगाए गंभीर आरोप

ज्ञात हो कि बीते रविवार बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने एक प्रेसवार्ता कर कोयलांचल धनबाद के बाघमारा में गिरती विधि व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो एवं कतरास के पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा सहित राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है.

रिपोर्ट – सूरजदेव मांझी बाघमारा

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...