Advertisment

Lucknow Bank Loot : फरार विपिन बिहार बार्डर से गिरफ्तार

Lucknow Bank Loot :  Lucknow Bank Loot में बिहार बार्डर से फरार विपिन गिरफ्तार। Lucknow के बैंक लूट कांड में बीते मंगलवार तड़के बिहार बार्डर पर कर्मनाशा नदी से इस पार गाजीपुर जिला के गहमर थाना क्षेत्र के बारा चौकी क्षेत्र में राजमार्ग किनारे हुए एनकाउंटर के दौरान फरार हुए शातिर के 24 घंटे बाद दबोच लिया गया है। उसे यूपी के गाजीपुर के जमानियां इलाके के गिरफ्तार किया गया है। इसी विपिन ने बिहार के कैलाश बिंद गिरोह को Lucknow के चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट-चोरी के वारदात को अंजाम देने के लिए न्योता दिया था और गिरोह के सदस्यों को Lucknow के इंदिरा नगर स्थित एक होटल में ठहरने का प्रबंध किया था।

Lucknow Bank Loot : एनकाउंटर के दौरान साथी सन्नी को मरणासन्न छोड़कर भागा था विपिन

बीते मंगलवार तड़के पौ फटने से पहले यूपी के गाजीपुर और बिहार के बक्सर जिले के बीच बार्डर पर स्थित कर्मनाशा नदी के पहले गाजीपुर के बारा में भाग रहे शातिरों को यूपी पुलिस की टीम ने घेर लिया था। पुलिस ने भाग रहे शातिरों को रुकने और सरेंडर करने को कहा था जवाब में शातिरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसमें दो सिपाही घायल हो गए थे। एनकाउंटर के दौरान घायल सन्नी को मरणासन्न हालत में देखकर विपिन ने साथ में टिकने में खुद के लिए खतरा समझा तो अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की फसलों की आड़ में छुपकर भाग निकला था। हालांकि उसकी टोह में लगातार पुलिस टीमेें जुटी रहीं।

Lucknow Bank Loot : एनकाउंटर में दम तोड़ने से पहले शातिर सन्नी ने पुलिस को दिया था फरार विपिन का ब्योरा

एनकाउंटर में मारे गए 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सन्नी दयाल से पुलिस ने फरार बदमाश का पता लगा लिया था। मरने से पहले बिहार निवासी सन्नी ने पुलिस को अपने भागे हुए साथी विपिन का ब्योरा बता दिया था लेकिन अपने ऑपरेशन की गोपनीयता के चलते पूरा ब्योरा पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी के चलते एनकाउंटर के दौरान मौके से विपिन फरार तो हो गया लेकिन वह न को गाजीपुर के देहाती इलाकों से होकर बिहार की ओर कर्मनाशा नदी पार सका और ना ही गाजीपुर में गंगा के किनारे गांवों में छिप सका। आखिरकार उसे बुधवार को गाजीपुर के ही जमानियां में धर दबोचा गया।

Lucknow Bank Loot में बिहार के गैंग को न्योता देने वाला विपिन सीताापुर जिले का है निवासी.

https://youtube.com/22scope

 

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...

Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...

झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...