भोजपुर में एक फर्जी दारोगा गिरफ्तार, नकली वर्दी-पिस्टल लगा जमाता था धौंस

आरा : भोजपुर में एक फर्जी दारोगा गिरफ्तार हुआ है। पिछले डेढ़ साल से वो पुलिस की नकली वर्दी-पिस्टल लेकर लोगों के बीच धौंस जमाता था। कॉन्फिडेंस ऐसा की नकली वर्दी पहनकर थाने में घुसता था और पुलिस वालों से पूछताछ करके निकल जाया करता था। वो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, इस बीच उसकी दोस्ती बिहिया थाने में पोस्टेड महिला दारोगा से हो गई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी, लेकिन फर्जी दारोगा राकेश सिंह की एक झूठ ने महिला दरोगा को बड़ा क्लू दे दिया और वो पकड़ा गया।

दरअसल, राकेश कुमार सिंह गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव का रहने वाला है। पिछले दो साल से वो रोहतास में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। उसने पत्नी को बताया था कि वो टेक्नीशियन है। लेकिन दूसरे के अपॉइंटमेंट लेटर पर फर्जीवाड़ा कर ये दूसरे लोगों के सामने खुद को दारोगा बताता था। रोहतास के लोगों को अपनी भोजपुर बताता था, जबकि भोजपुर के लोगों को अपनी पोस्टिंग रोहतास बताया करता था।

10 अक्टूबर को थाने में महिला SI से हुई मुलाकात 

राकेश सिंह 10 अक्टूबर को बिहिया थाना आया था। वहां उसकी मुलाकात एक महिला दारोगा से हुई। उसने महिला दारोगा से बातचीत की और खुद को महिला दारोगा के बैच का बताया। उसने महिला दारोगा से कहा मैं भी 2019 बैच का हूं। 2019 बैच के दूसरे दारोगा के साथ खिंचवाई हुई फोटो को दिखाकर उसने महिला दारोगा को भरोसे में ले लिया। राकेश ने महिला दारोगा से उसका नंबर भी लिया और फिर दोनों में बातचीत होने लगी। राकेश ने महिला दारोगा से कहा था कि वो शादीशुदा नहीं है।बातचीत के दौरान महिला दारोगा को राकेश सिंह पर शक हुआ। उसने रोहतास पुलिस से राकेश सिंह के बारे में जानकारी ली। रोहतास पुलिस ने महिला दारोगा को बताया कि राकेश सिंह तो भोजपुर में पोस्टेड है। महिला दारोगा ने फिर राकेश सिंह की पूरी कुंडली निकाली और राकेश सिंह के बिहिया आने का इंतजार करने लगी।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि महिला दारोगा को यह जानकारी मिली कि राकेश 24 दिसंबर को शादी समारोह में बिहिया आने वाला है। उसने राकेश से फोन पर बात की और उसका लोकेशन मिलने के बाद थाने की पुलिस को भेज कर उसे उठवा लिया। इसके पास से वर्दी, बेल्ट, बैच और टोपी बरामद हुए हैं। बिहिया थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव सिंह ने दी है।

यह भी पढ़े : चोरों का आतंक, 2 दुकान में भीषण चोरी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...