New Year में शराब खपाने की तैयारी, तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सामान बरामद

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां बुद्धा कॉलोनी थाना को सूचना मिली चीना कोठी में एक शराब तस्कर रोहित नए साल में खपाने के लिए शराब जमा किए हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस को देखते हुए तस्कर रोहित फरार हो गया। उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके ठिकाने से दो लैपटॉप, दो टैब, 280 बोतल शराब, 16 स्क्रीन टच मोबाइल और छह कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में यह बात सामने आई कि तस्कर शराब बेचता था। खरीदार के पास पैसा ना हो तो चोरी का मोबाइल, लैपटॉप या कीपैड मोबाइल भी लेकर शराब और स्मैक बेचता था। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बुद्धा कॉलोनी थाना के प्रभारी सदानंद शाह ने बताया कि शराब माफिया रोहित फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही इसकी गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा कर ली जाएगी। फिलहाल बरामद मोबाइल को की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...