झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकता है बोझ, राज्य सरकार सेस लगाने की तैयारी में

रांची: झारखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 2 से 3 रुपए सेस लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस कदम से सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक फंड जुटाने की योजना है।

सूत्रों के अनुसार, पथ निर्माण विभाग ने सेस लगाने के लिए नियमावली का प्रारूप तैयार कर लिया है, और वाणिज्य कर विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी आवश्यक होगी। सेस की वसूली का तरीका और इसकी दर अभी तय नहीं है, लेकिन कैबिनेट की आगामी बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सेस लागू होने से राज्य सरकार को सालाना करीब 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकता है। पहले वैट बढ़ाने का विचार किया गया था, लेकिन बाद में सेस लगाने का निर्णय लिया गया।

झारखंड में फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर 22% वैट लागू है। इसके तहत पेट्रोल पर 22% वैट या 17 रुपए प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) और डीजल पर 22% वैट या 12.50 रुपए प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) वसूला जा रहा है। वर्तमान में राजधानी रांची में पेट्रोल 97.86 रुपए और डीजल 92.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

राज्य सरकार के इस कदम से जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। संभावना है कि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे इस सप्ताह के अंत तक लागू कर दिया जाएगा।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...