CM Nitish के लिए भारत रत्न की मांग के बाद गिरिराज ने लालू के लिए की इस रत्न की मांग…

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरा पर है। पत्रकारों से बात करते हुए पिछले दिन गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत रत्न देने की मांग की थी। गिरिराज सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया है उसके लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद विपक्ष ने गिरिराज सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

राजद ने गिरिराज सिंह की मांग को हास्यास्पद बताया। इसके बाद राजद के कार्यकर्ताओं ने लालू यादव को भी भारत रत्न देने की मांग के साथ पोस्टर लगाये थे। राजद के बयान पर अब एक बार फिर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया और कहा कि नीतीश कुमार ने जो किया इसके लिए उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए इसलिए हमने भारत रत्न की मांग की। वहीं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भी रत्न मिलना चाहिए। लालू यादव ने बिहार के लिए जो किया है उसके लिए भारत रत्न कम पड़ जायेगा इसलिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र रत्न मिलना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव को भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा उन्हें विश्व रत्न मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन का घोटाला किया है। लालू यादव ने भ्रष्टाचार की महिमा को विश्वभर में पहुँचाया है इसलिए उन्हें भी जरुर कुछ मिलना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM कल मुजफ्फरपुर में देंगे करोड़ों की सौगात, तैयारी पूरी…

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...