बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए गिरिराज, कहा- कुछ औरंगजेब के औलाद हैं जो सनातन…

बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही गुरु गोविंद सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह एवं बीर बहादुर सिंह को भी याद किया जाता है। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि अभी भी भारत में औरंगजेब के कुछ ऐसी औलाद बचे हुए हैं जो सनातन एवं सनातनियों का विरोध कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को पर अंकुश लगाने के लिए वीर बहादुर सिंह एवं फतेह बहादुर सिंह की तरह समर्पित होना पड़ेगा। गुरु गोविंद सिंह भारत के ही धरती से थे और गोबिंद सिंह के दो पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे जिन्होंने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना तन-मन न्योछावर कर दिया था। अधर्मियों को मैं इतना कह देना चाहता हूं कि जबतक देश में गुरु गोविंद सिंह के लड़के एवं उनके वंशज मौजूद हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण नहीं हो सकती।

यह भी पढ़े : हरदिया में बनेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट, सांसद ने किया निरीक्षण

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...