हरदिया में बनेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट, सांसद ने किया निरीक्षण

नवादा : नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने आज नगर परिषद में पत्रकारों से वार्ता किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण कांची योजना जो बीते 10 साल में अटकी हुई थी उसे फिर से 2024 में ऊपर किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 26 दिसंबर को एनटीपीसी के इंजीनियर न्यूक्लियर पावर प्लांट का हरदिया डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों में देश का दूसरा न्यूक्लियर पावर प्लांट रजौली के हरदिया डैम में बनेगा। जिससे नवादा वासियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी और रोजगार भी मिलेगी।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि 2012 से लंबित यह मांग 2025 में फिर से सर्वे किया जा रहा है। भारत सरकार और बिहार सरकार दोनों मिलकर इस पावर प्लांट पर काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसी योजना नवादा जिला को मिलने वाली है जिससे नवादा विकास की गति की रफ्तार पकड़ लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि विकसित भारत उसी में हमने यह भी जोड़ा है। विकसित भारत के साथ विकसित नवादा के लिए संकल्प लिया। सांसद ने कहा कि रेलवे से जुड़ी कई योजना इस धरातल पर लाना है। तिलैया से कोडरमा के रास्ते डबल लाइन का काम चल रहा है। यह पूरा हो जाने के बाद नवादा और तिलैया के लोगों को झारखंड के कोडरमा जाने के लिए सुविधा हो जाएगी।

यह भी पढ़े : CM कल मुजफ्फरपुर में देंगे करोड़ों की सौगात, तैयारी पूरी…

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...