Advertisement
Advertisement

Nitish के लिए खुला है दरवाजा लेकिन सीएम तो…, राजद नेता ने कहा…

बेगूसराय: इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति अभी से गर्म होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत राज्य के भ्रमण पर निकले हुए हैं। इस बीच अचानक बिहार के राजनीतिक जगत में खबर फैलने लगी थी कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में जा सकते हैं। इसके साथ ही खबर यह भी आई थी कि राजद ने नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन में स्वागत करने की बात कही है। अब राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनेंगे।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र अपने एक दिवसीय दौरा पर बेगूसराय पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में आ भी जाते हैं तो भी वे अगले विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे क्योंकि जनता ने तेजस्वी यादव की ताजपोशी कर दी है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनकी उम्र अब काफी हो गई है वे तेजस्वी को आशीर्वाद देकर चले जायेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से समाजवादी नेता रहे हैं और एनडीए गठबंधन में वे अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं तो इंडिया गठबंधन में उनके लिए दरवाजा हमेशा के लिए खुला है। दूसरी तरफ भाई वीरेंद्र ने बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मामले में भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह निंदनीय है। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही एलान कर दिया है कि परीक्षा अगर रद्द नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM Nitish के लिए भारत रत्न की मांग के बाद गिरिराज ने लालू के लिए की इस रत्न की मांग…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish

Nitish

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...