WJAI प्रदेश कमिटी की बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

WJAI प्रदेश कमिटी की बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

Google पर 22Scope चुनें

पटना: गुरुवार को बिहार विधान सभा के प्रांगण में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी के साथ- साथ पटना जिला के सदस्य शामिल हुए। बैठक में पटना जिला कमिटी के गठन के लिए चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि 31 दिसंबर तक पटना जिले के सक्रिय सदस्य जो जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी उठाना चाहते हैं, अपने नाम का प्रस्ताव दें। एक से अधिक प्रस्ताव आने की स्थिति में चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा।

बैठक में यह भी चर्चा हुई की प्रदेश कमेटी का राज्य के सभी जिलों में विस्तार बेहद जरूरी है और सबसे पहले पटना जिला कमिटी का गठन किया जाए। बैठक में बिहार प्रदेश कमिटी को आर्थिक तौर पर सशक्त करने पर चर्चा की गई ताकि राज्य के जिलों का दौरा करके संगठन को विस्तार किया जा सके साथ ही यह भी चर्चा की गई की प्रदेश कमेटी अथवा जिला की कमेटी के सभी सदस्य कम से कम 100 रूपये जमा करें। इसके अलावे जो भी पदाधिकारी स्तर के सदस्य हैं वे अपनी पहुंच के अनुसार फंड की व्यवस्था की दिशा में कार्य करें जिससे की मीटिंग का खर्च और जिले के दौरे में सहयोग हो सके।

प्रदेश कमिटी और जिला कमिटी के कोष की पूरी डिटेल कोषाध्यक्ष के पास पारदर्शी तरीके से रखी जाए जिसे समय समय पर राष्ट्रीय पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रदेश और जिला कमिटी अपने खर्च निकालने के लिए जबतक अर्थ जेनरेट नहीं करेगा तबतक संगठन का विस्तार प्रदेश और जिला स्तर पर संभव नहीं है।

बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए भी विशेष रूप से चर्चा की गई। कमिटी की अगली बैठक जनवरी के पहले सप्ताह में होगी जिसकी सूचना सदस्यों को जल्द ही दी जायेगी। राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि पीकू, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार डब्लू, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर ईमाम और विजय कुमार मिश्रा (बाबा), सूरज कुमार, संगीता, संजीव और सदस्य उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    KnowledgeGram में मनाया गया वीर बाल दिवस, शहीद वीर बाल के नाम पर…

WJAI WJAI WJAI WJAI
WJAI

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...