सम्राट के आवास पर जिला कोर कमिटी की बैठक, चुनाव में जीत का दिया गया मंत्र

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पांच देशरत्न मार्ग पर आज भाजपा जिला कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के जिला कोर कमिटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारी की व्यापक समीक्षा की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि भाजपा संगठन वाली पार्टी है। भाजपा के 52 सांगठनिक जिले हैं। आज 26 जिलों के कोर कमिटी के सदस्यों की बैठक हो रही है और दूसरे दिन शेष जिलों की बैठक होगी।

DIARCH Group 22Scope News

बैठक में राजनीतिक समीक्षा की गई और क्षेत्रवार स्थिति को समझा गया

बैठक में राजनीतिक समीक्षा की गई और क्षेत्रवार स्थिति को समझा गया। इसके अलावा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चीजों में पारदर्शिता रखने के लिए कोर कमिटी से विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी लोगों से राय विमर्श कर चुनाव में आगे बढ़ेगी। इस बैठक में संबंधित जिलों में विपक्ष की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बैठक में सभी जिलों के सदस्यों से अलग-अलग विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

सम्राट के आवास पर दिलीप, विजय सिन्हा, गिरिराज, नित्यानंद सहित कई नेता रहे मौजूद

इस बैठक में भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद एवं बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया भी उपस्थित रहे और उपस्थित कोर कमिटी के लोगों को चुनावी टिप्स दिए।

यह भी पढ़े : Walk With Bihar: Bihar में NDA 200+ सीटों के साथ 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेगी डिप्टी CM सम्राट चौधरी

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...