28 दिसंबर को मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थगित, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण घोषित हुआ राजकीय शोक

रांची: मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थगित –  झारखंड में 28 दिसंबर को होने वाला मंईयां सम्मान कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण राज्य में किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि, मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खातों में 2500 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। इस राशि का ट्रांसफर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में किया जाना था, जो अब स्थगित कर दिया गया है।

मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थगित :

भारत सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, जिसके चलते झारखंड राज्य में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक कोई भी राजकीय समारोह नहीं होगा। शोक के दौरान राज्य के सभी सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में संयुक्त सचिव ने एक पत्र जारी कर सूचना दी है।

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...