कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए मांगा अलग स्मारक स्थल, मोदी सरकार को लिखा पत्र

Desk. कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए एक अलग स्मारक स्थल की मांग करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को पत्र लिखा है। साथ ही पार्टी ने कहा है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसकी जानकारी कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए भी दी है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए अलग स्मारक स्थल की मांग

कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल एक्स हैंडल पर लिखा है, “आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री से फोन पर बात करके व एक पत्र लिख कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पुरजोर अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” वहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुई।

92 साल की आयु में पूर्व पीएम का निधन

बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की आयु में एम्स में अंतिम सांस ली थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कल रात करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...