सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया

डिजिटल डेस्क:  सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत स्व. डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। यही नहीं, सोनिया गांधी  ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपना, दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया।

सोनिया बोलीं – ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता का प्रतीक थे  डॉ मनमोहन सिंह…

आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को शिद्दत से याद किया। सोनिया गांधी बोलीं – ‘…डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता का प्रतीक था। डॉ. मनमोहन सिंह ने पूरे दिल से देश की सेवा की। डॉ. मनमोहन सिंह की करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों का जीवन बदल दिया।

…मेरे लिए डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे। वे बहुत ही विनम्र स्वभाव के थे और अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ थे।”

दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।
दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।

डॉ. मनमोहन सिंह के लिए वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सोनिया गांधी यह भी बोलीं…

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृतियों को आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में साझा करते हुए वयोवृद्ध कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने  आगे कहा कि – ‘…दुनिया भर के नेताओं ने उनका सम्मान किया। उन्होंने भारत को गौरव और सम्मान दिलाया। सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता गहरी और अटूट थी।

…उनके साथ समय बिताने का मतलब था कि ज्ञान से भरपुर होना और उनकी ईमानदारी से प्रभावित होना। एक राजनेता के रूप में अपने योगदान के अलावा मनमोहन सिंह एक सम्मानित शिक्षाविद् थे। उन्होंने अर्थशास्त्री के तौर पर भारत की नीतियों को आकार देने में मदद की’।

दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।
दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को अर्पित की पुष्पांजलिि

इस बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की।

फिर बैठक में शोक प्रस्ताव पारित कर कहा गया – ‘…डॉ. मनमोहन सिंह भारत के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में एक महान व्यक्ति थे। उनके योगदान ने देश को बदल दिया। उन्हें दुनिया भर से सम्मान मिला। विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन की अपनी नीतियों के माध्यम से मनमोहन सिंह ने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि की नींव रखी।

…उनके नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा। उन्होंने वैश्विक क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत किया। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी के कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित किया’।

NEET JEE Exam Pattern: बोर्ड अंकों को मिल सकता है 50%...

नीट और जेईई प्रवेश परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी है। शिक्षा मंत्रालय की समिति ने बोर्ड परीक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज...

Jharkhand Voter List Revision: 50 हजार चुनाव कर्मियों के ट्रांसफर पर...

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बीच निर्वाचन आयोग ने 50 हजार से अधिक चुनाव कर्मियों और अधिकारियों के तबादले...

Jharkhand  Missing Children SOP: लापता की सूचना मिलते ही होगी FIR,...

झारखंड में लापता बच्चों और मानव तस्करी पर रोक के लिए सीआईडी ने नया एसओपी जारी किया है। अब सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज...