Jamtara : साइबर अपराध के गढ़ से निकलकर सीए बना अभिषेक, पढ़ें संघर्ष की पूरी कहानी…

Jamtara : कहते हैं कि कीचड़ में ही कमल खिलता है, यह बात आज जामताड़ा जिला में चरितार्थ हुई। साइबर अपराध के दलदल से बाहर निकाल कर इस गढ़ के एक युवक अभिषेक मंडल ने अपनी अलग पहचान बनाई और सीए की परीक्षा पास कर ली है। नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर के गढ़ के रूप में विख्यात गांव झिलुआ के अभिषेक मंडल ने सारे मिथक को तोड़ दिया और सफलता की बुलंदियों पर अपना नाम लिखने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़ें-Latehar Murder : मुंशी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

साइबर अपराध का गढ़ माना जाने वाला नारायणपुर थाना क्षेत्र का झिलुआ गांव के निवासी अभिषेक मंडल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ना केवल अपने माता-पिता का बल्कि जिला का भी नाम रौशन किया है। इतना ही नहीं साइबर गढ़ के उन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है जो अपनी क्षमता का उपयोग सही दिशा में करके अपनी अलग पहचान बनाई और साइबर कलंक के दाग को धोने का काम किया है।

Jamtara : साधारण परिवार से आता है युवक

अभिषेक मंडल एक बहुत ही साधारण परिवार का युवक है। इसके माता-पिता दोनों सहायक अध्यापक हैं। मां राखी कुमारी एवं पिता मंटू मंडल ने अपनी सुख सुविधाओं का त्याग कर आर्थिक तंगी को झेलते हुए बेटे को डीएवी स्कूल में पढ़ाया और बारहवीं तक की शिक्षा पूरी कार्रवाई। उसके बाद अभिषेक सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता से स्नातक पास किया। उसके बाद सीए की तैयारी करने लगा। इस वर्ष उसने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : भीषण सड़क दुर्घटना, असंतुलित होकर खेत में गिरी एसयूवी, एक की मौत तीन घायल… 

शुक्रवार को अभिषेक अपने माता-पिता के साथ मां चंचल मंदिर में माता टेका और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अभिषेक की सफलता से परिवार सहित इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आज उस इलाके की नजर इस गुदरी के लाल पर है जिसने साइबर अपराध के दलदल में फंस रहे युवाओं से अलग हटकर एक नई मिसाल पेश करने का काम किया है।

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। जिन्होंने तमाम इच्छाओं को त्यागते हुए अभिषेक की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिषेक ने आज की युवाओं के लिए एक संदेश भी दिया है की जो मजा मेहनत की कमाई में है वह कहीं और नहीं।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!