Giridih Accident : भीषण सड़क दुर्घटना, असंतुलित होकर खेत में गिरी एसयूवी, एक की मौत तीन घायल…

Giridih Accident : गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के हरकटवा नदी के समीप हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई है, जबकि इस घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

Giridih Accident : घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी
Giridih Accident : घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के पुलिस लाइन बरवाडीह स्थित जय माता दी मार्बल दुकान के मालिक प्रेम साव किसी काम से गिरिडीह से खुखरा जा रहे थे। उनके साथ कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही उनकी कार हरकटवा नदी के समीप पहुंची तो वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।

Giridih Accident : तीन लोग गम्भीर रूप से घायल

जिसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। जिसमे वाहन चला रहे गिरिडीह निवासी प्रेम साव एवं अन्य तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मामले की जानकारी खुखरा थाना प्रभारी को दी गई।

Giridih Accident : दुर्घटनाग्रस्त वाहन
Giridih Accident : दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Giridih Accident : सभी घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया है

ीूगद min 22Scope News

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में अपने वाहन से दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने प्रेम साव को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य व्यक्ति की प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...

गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165)...

Jharkhand Liquor Audit: CAG ऑडिट में 20 हजार करोड़ के राजस्व...

झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की परफॉर्मेंस ऑडिट में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई...