Giridih Accident : भीषण हादसा, बिहार से मवेशी लेकर आ रहा वाहन पलटा, 7 गंभीर…

Giridih Accident : गिरिडीह के तिसरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां बिहार से मवेशी खरीदकर लौट रहे किसानों की गाड़ी सड़क से 10 फिट दूर गड्ढे में जा पलटी। इस दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि मवेशियों को भी चोट लगी है। यह घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक की बताई जा रही है।

Giridih Accident :
Giridih Accident :

Giridih Accident : बिहार के छपरा से मवेशी खरीद कर लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान दुधारू गाय खरीदने के लिए बिहार के छपरा गए हुए थे। वहां से मवेशी खरीदने के बाद वे सभी लोग एक पिकअप वाहन में गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को लोड कर खुद भी उसी गाड़ी में सवार हो गए। वापसी के दौरान शनिवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट दूर गड्ढे में जा पलटी।

ly min 22Scope News

7 लोग गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में मवेशी खरीदने गए कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मवेशियों को भी चोटें आई है। वहीं घटना के बाद वाहन चालक मौके पर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

57 min 22Scope News

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों में देवरी के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राणा, भरत वर्मा, राजेश वर्मा, नीरज वर्मा, श्याम बाबू, कृष्णा वर्मा और प्रभा राणा  शामिल हैं। गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...