केंद्र ने कहा – स्मारक के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति

डिजिटल डेस्क : केंद्र ने कहा – स्मारक के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीति। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर विवाद के बीच केंद्र सरकार ने स्मारक बनाने आधिकारिक तौर पर ऐलान करने के साथ इस मुद्दे पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। केंद्र सरकार की ओर से बीते शुक्रवार की देर रात कहा गया कि कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

स्मारक मुद्दे पर कांग्रेस को लेकर केंद्र का बयान जाने…

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने को लेकर विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए केंद्र सरकार की ओर से बीते शुक्रवार की देर रात कहा गया कि – ‘दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के निर्णय से कांग्रेस को अवगत करा दिया गया है, लेकिन वे इस मुद्दे पर राजनीति में लगे हुए हैं।

…स्मारक पर निर्णय कांग्रेस को पहले ही बता दिया गया। स्मारक बनाने के लिए उपयुक्त स्थान खोजने में कुछ दिन लगेंगे’।

File photo
File photo

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पहले जारी बयान में राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम के अंत्येष्टि का कार्यक्रम में लिखित तौर पर सार्वजनिक हुआ था। स्मारक को लेकर कोई बात नहीं कही गई थी। बाद में कांग्रेस ने मांग की कि पूर्व प्रधानमंत्री का उस स्थान पर अंतिम संस्कार किया जाए, जहां स्मारक बनाई जाएगी।

File photo of Late Ex PM Dr. Manmohan Singh
File photo of Late Ex PM Dr. Manmohan Singh

कांग्रेस ने क्या कहा था, यह भी जानें…

बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व करने वाले और आर्थिक सुधारों का श्रेय पाने वाले सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद बीते शुक्रवार को कांग्रेस ने कहा कि दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न मिलना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।

कांग्रेस ने यह मुद्दा तब उठाया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11.45 बजे किया जाएगा।

File Photo Of Late Dr. Manmohan Singh
File Photo Of Late Dr. Manmohan Singh

पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर दिल्ली में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी…

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधों और डायवर्जन के बारे में जानकारी दी गई है।

साथ ही लोगों से इन सड़कों से बचने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।  जनता से आग्रह किया गया है कि अगर उन्हें कोई असामान्य या अज्ञात वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img