लहेरियासराय थाने में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत लेने का Video वायरल

दरभंगा : रिश्वत लेने, आरोपितों को मदद पहुंचाने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दरभंगा जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अबतक दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर चुके हैं। कुछ पर तो प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। बावजूद, कुछ पुलिस पदाधिकारियों में इसका ना तो भय देखा जा रहा है और ना ही सुधरने की कोई उम्मीद है। नया मामला लहेरियासराय थाने का सामने आया है। इस थाने को तो ऐसे जिला मुख्यालय का दर्जा प्राप्त है।

इस क्षेत्र में प्रमंडलीय आयुक्त, DIG, DM, SSP व न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का कार्यालय आता है

आपको बता दें कि इस क्षेत्र में प्रमंडलीय आयुक्त, डीआइजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का कार्यालय आता है। बावजूद, निर्भिक होकर खुलेआम रिश्वत की राशि ली जाती है। इससे जुड़े एक दारोगा का वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि दारोगाजी थाने के बाहर बरामदे पर बैठकर काम कर रहे हैं। जहां एक युवक पर्स से निकालकर रुपए दे रहा है। युवक के बाहर आने पर जब पूछा जाता है कि किस काम के लिए रुपए दिए हैं तो जवाब भी स्पष्ट मिलता है।

Darbhanga Farji 22Scope News

युवक ने कहा- उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना है, सत्यापन के लिए थाना आए थे

युवक ने बताया कि उन्हें चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना है, सत्यापन के लिए थाना आए थे। पर्स से निकालकर कोई ज्यादा नहीं, बल्कि मात्र पांच सौ रुपये दिए हैं। वीडियो में युवक ने अपना नाम व पता भी बताया है। ऐसे में इस मामले की जानकारी एसएसपी को भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रसारित वीडियो की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : अधिवक्ता से दुर्व्यवहार मामले में DM से मिला शिष्टमंडल, त्वरित कार्रवाई की मांग…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, 31...

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। लातेहार में 61 मिमी बारिश दर्ज हुई। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त को...

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...