Truck के पीछे से कार ने मारी टक्कर, कार सवार व्यक्ति की मौत

बोकारो: बोकारो में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना बोकारों के एनएच 23 पर उकरीद मोड़ के समीप की है जहां शनिवार की देर रात घर से लौटते हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान कोआपरेटिव कॉलोनी निवासी प्रभाष विश्वास के रूप में की गई।

मृतक की बहन ने बताया कि मृतक खराब ओवन को ठीक करवाने गये थे और जब वह वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार आगे चल एक कार के पीछे से टक्कर मार दी और वह ट्रक के नीचे घुस कर फंस गई जिससे कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक अपनी कार से कहीं जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने अपने से आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर की वजह से कार ट्रक के नीचे घुस कर फंस गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह व्यक्ति को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मैं Paper Leak नहीं, नॉर्मलाईजेशन की बात कर रहा हूं, नोटिस के सवाल पर गुरु रहमान ने कहा…

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Truck Truck Truck

Truck

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...