दिन में चलाते हैं Auto और रात में…, पुलिस ने 3 को दबोचा

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने चोरी करने के आरोप में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले में पाटलीपुत्र थाना प्रभारी राजकिशोर कुमार ने बताया कि वे लोग दिन में ऑटो चलाते हैं और रेकी करते हैं तथा रात में वे लोग वाहनों की चोरी करते हैं। वे लोग वाहनों की चोरी कर उसे फिर सस्ते दामों में इधर उधर बेच देते हैं। पाटलीपुत्र थाना प्रभारी राजकिशोर कुमार ने बताया कि एक चोरी के मामले की तहकीकात करते हुए मनोज कापर, राजू पंडित और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार सभी लोगों ने बताया कि वे लोग दिन में पटना में ऑटो चलाते हैं और इसी दौरान वे लोग रेकी भी करते हैं फिर रात में वे चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। मामले में पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की है और लगातार छानबीन कर रही है। चोरों ने बताया कि उनके गैंग का मुख्य सरगना एक अन्य ऑटो ड्राईवर वीरू है जिसके निर्देश पर वे लोग चोरी करते हैं और वीरू चोरी की गाड़ियों को बेचता है। फ़िलहाल पुलिस सभी चोरों से पूछताछ कर रही है साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Police की नोटिस के बाद पीछे हटे गुरु रहमान, थाना से निकलने के बाद बोले…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Auto Auto Auto
Auto

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...