HAM ने रद्द किया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

पटना: पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा मुसहर भुईयां संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, बाराचट्टी विधायक ज्योति माँझी, इमामगंज विधायक दीपा माँझी सहित हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण पार्टी ने अपने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया। सर्वप्रथम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद कार्यक्रम को रद्द होने की घोषणा की। हम प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के महान अर्थशास्त्री थे। उनके कार्यकाल में भारत ने तीव्र गति से विकास किया। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल हैं।

मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में नहीं आए हैं। अतः आज श्रीं कृष्ण मेमोरियल में होना वाला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को रद्द किया जाता हैं। प्रदेश अध्यक्ष हम अनिल कुमार ने कुमार ने कहा कि एक मार्च को गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें एक लाख से ज़्यादा कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।

मौक़े पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, रमेश सिंह, सुनील चौबे, चुन्नू शर्मा, राजेश रंजन, कमलेश सिंह, शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, आर के दत्ता, मो कमालुद्दीन, राजेश्वर मांझी, मो कमाल परवेज, धर्म सिंह, गीता पासवान, सुनीता अशोक, अनिल रजक, अविनाश कुमार, स्मिता शर्मा, रत्नेश पटेल, विजय यादव, डी एन सिंहा, भीम सिंह, रामविलास प्रसाद, आकाश कुमार, कुमार शुभम, पूनम देवी, श्रीकांत प्रसाद, शिवकुमार राम, शंकर राम, रविंद्र शास्त्री, साकेत यादव, सुनील शाह, प्रभा पासवान, श्रवण कुमार, राकेश सिंह, लवकुश, अभिषेक कुमार, पिंटू रजक, शकील अहमद हाशमी, राजेंद्र यादव, चंदन ऋषिदेव, बुलबुल सिंह, रघुवीर मोची, शिवतहल मांझी, अभिषेक पांडे, राकेश यादव उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM नीतीश पर तेजस्वी के बयान पर भाजपा बिफरी, कहा ‘विरासत में….’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

HAM HAM HAM HAM HAM

HAM

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...