जन संवाद कार्यक्रम में बोले अजीत, स्थानीय MLA अपनी नाकामी का ठीकरा सरकार के सर न फोड़े

मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार शनिवार को कांटी विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में जन संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों की समस्या सुनी एवं मौके पर कई मामलों का तत्काल निदान कराया। इस क्रम में कुमार क्षेत्र के सरमसपुर पासवान टोला, फतेहपुर चौक, रौतनिया, गोपालपुर बजार, गवसरा बंगड़ी यादव टोला एवं मानिकपुर काली स्थान में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने पूर्व मंत्री के समक्ष सामाजिक व व्यक्तिगत समस्या रखी।

Goal 2 22Scope News

अजीत कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम में कई समस्याओं को सुना

जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने मुख्य रूप से नल जल योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिलने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नया राशन कार्ड बनवाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की सुविधा दिलाने, बिजली के लचर व्यवस्था मे सुधार कराने, अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज एवं अन्य मामले में हो रही कठिनाई एवं विद्यालयों में छात्रों के संख्या के अनुरूप क्लासरूम बनवाने का मामला प्रमुखता से उठाया। अजीत कुमार लोगों की समस्यायों को सुनने के उपरांत अंचल अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी से मौके पर बात कर कुछ समस्याओं का निदान कराया। वहीं उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को जिलाधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी से मिलकर जल नल योजना, बच्चों की पढ़ाई के लिए विद्यालयों में अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण करने एवं बिजली की स्थिति में सुधार करने का आग्रह करूंगा।

स्थानीय विधायक घबरा गए हैं वे अपनी विफलता छुपाने के लिए सरकार के सर ठीकरा फोड़ रहे हैं – पूर्व मंत्री

जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कुमार ने कहा की स्थानीय विधायक घबरा गए हैं वे अपनी विफलता छुपाने के लिए सरकार के सर ठीकरा फोड़ रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अपेक्षित विकास के लिए बड़े पैमाने पर राशि की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा की जिस क्षेत्र के विधायक तत्पर थे, वहां अपेक्षित विकास हुआ है। लेकिन जब स्थानीय विधायक पांच वर्षों में विकास कार्य करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं तभी तो मतदाता मलिको ने इस विफलता के खिलाफ बैनर लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर किया हैं।

Ajeet Singh 1 1 22Scope News

टिप्पणी करना कि चुनाव के वक्त ऐसा होता ही रहता है यह मतदाता मालिकों का घोर अपमान है – अजीत कुमार

नाराजगी जाहिर करने वाले लोगों के प्रति विधायक के द्वारा यह टिप्पणी करना कि चुनाव के वक्त ऐसा होता ही रहता है यह मतदाता मालिकों का घोर अपमान है। अजीत कुमार ने लोगों को आस्वस्त करते हुए कहा कि आप चिंता न करें। चुनाव से पूर्व कांटी- मडवन के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य सरकार हर हालत में प्रारंभ कराएगी। जन संवाद कार्यक्रम में अंकेश ओझा, मोहम्मद शमीम, बिंदेश्वर राय, संजय राय, अवधेश राय, जितेंद्र राय ,धर्मेंद्र राय, विनोद पासवान ,सदेव पासवान, प्रमोद पासवान, सूरज चौधरी, हरिहर भगत, विलास भगत, रवि साह, विजय साह, देवानंद महतो, रोहित सर्राफ, संजय साह, राकेश श्रीवास्तव, विपिन ओझा, राम उपनेश ओझा, दिलीप पासवान, मंटू लाल, रामजी महतो, सुनील महतो, बासुदेव महतो, आसिया देवी, गजेंद्र राम, धर्मेंद्र महतो और टिंकू ठाकुर आदि प्रमुख लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाया।

Ajeet Singh 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अजीत कुमार ने कहा- गरीबों की हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा निरंतर

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...