गिरिडीह: पानी की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

गिरिडीह. जिले के सीसीएल कोलियरी इलाके में रहने वाले दो सौ परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान को लेकर कई बार प्रबंधन को आवेदन दिया है, लेकिन इनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। ऐसे अब में धीरे-धीरे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज एक बार फिर ग्रामीणों ने सीसीएल इलाके के मुख्य गेट के समीप सड़क जाम कर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

सीसीएल कोलियरी इलाके के सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं व पुरुष हाथों में पानी का डब्बा लेकर बीच सड़क पर घंटों बैठ गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों कहना है कि पानी की समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास कुआं-तालाब भी नहीं है। ऐसे भी काफी दूर से दूसरे से पानी मांग कर लाना पड़ता है।

इसलिए हमारी मांग है कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान की जाए। इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम को हटवाया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...