MUNGER में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

MUNGER

मुंगेर: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और इस बीच जनसमस्याएं लेकर लोग जगह जगह विरोध भी कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच जल की समस्या को लेकर मुंगेर में लोगों ने मुंगेर भागलपुर मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मुंगेर सदर प्रखंड के बांक पंचायत के मिन्नत नगर के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया और विरोद प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है और जो आपूर्ति की भी जा रही है उसमें साफ पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मिन्नतनगर के समीप मुंगेर भागलपुर मार्ग को बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जाम की वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और भारी मशक्कत के बाद जाम खत्म करवाया गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को विभागीय अधिकारियों ने समस्या के जल्दी ही निवारण का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बनी हुई है। न तो ढंग से पीने लायक पानी मिल रहा है और न ही घरेलू कार्यों के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। दो वर्षो से ऐसी स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा एक समरसेबल से पानी काफी कम निकलता है। एक बाल्टी पानी भरने में 10 मिनट का समय लगता है। ऐसे में अक्सर ग्रामीणों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।

पानी की समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखीं। लेकिन, कोई समाधान नहीं होने की वजह से उन्हें मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा ग्रामीणों को समझाए जाने जाम हटाने को तैयार हुऐ। बाद में विभागीय अधिकारियों से बात करते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिसके बाद वे राजी हुए और जाम समाप्त किया।

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD में हत्या मामले पिता पुत्र को आजीवन कारावास

MUNGER MUNGER MUNGER MUNGER

MUNGER

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...