भारतमाला प्रोजेक्ट पर गोलीबारी, अमन साहू गिरोह ने ली जिम्मेदारी, धमकी बिना मैनेज किए काम नहीं कर पाएंगे

रामगढ़: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भारतमाला प्रोजेक्ट के कार्यस्थल पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कुख्यात अमन साहू गिरोह के सदस्य मयंक सिंह ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में मयंक ने परियोजना कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा, “बिना मुझे मैनेज किए आप काम करके नहीं निकल पाएंगे। हमने आपको इग्नोर करने की सजा दी है। यह दिवाली का तोहफा है, अगली बार खून की होली खेलेंगे।”

घटना के दौरान अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की और कर्मियों को काम बंद करने की धमकी दी। इस वारदात ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। गोलीबारी और धमकी के बाद परियोजना पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच डर फैल गया है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। रामगढ़ एसपी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारतमाला परियोजना, जो देश की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण योजनाओं में से एक है, इस घटना के कारण बाधित हो सकती है। इस घटना ने विकास कार्यों और अपराध के बीच टकराव को उजागर किया है। प्रशासन को न केवल इस गिरोह पर नकेल कसनी होगी, बल्कि परियोजना कर्मियों और स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...