GOAL इंस्टिट्यूट के Utsav 3.0 में सम्मिलित हुए सम्राट, कहा- शिक्षा के प्रति अलख जगाने वालों को मेरा प्रणाम

बिहटा : गोल इंस्टिट्यूट उत्सव 3.0 के रूप में गोल इन्स्टीट्यूट द्वारा गोल एजुकेशन विलेज में एल्युमनाई मीट एवं शानदार म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन कल यानी 29 दिसंबर को बिहटा में किया गया। जिसमें गोल इन्स्टीट्यूट के पिछले 27 वर्षों के दौरान सफलता प्राप्त कर सफल डॉक्टर के रूप में देश एवं विदेश में सेवा दे रहे हजारों डॉक्टरों एवं मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर 2500 पूर्व छात्र तथा सफल छात्रों के एक हजार से अधिक अभिभावक तथा उनके विद्यालयों के प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में प्रसिद्ध बैन्ड वेव्स इन टाउन ने लोगों को मस्ती में झुमने पर मजबूर कर दिया।

इस समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव प्रो. संजय कुमार सिंह, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार सिंह, मगध विश्वविद्यालय के शशि प्रताप शाही ने इस समारोह में उपस्थित होकर समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही गोल के पूर्ववती छात्रों एवं समारोह में उपस्थित हजारों अन्य लोगों को अपने अनुभवी मार्गदर्शन के द्वारा दिशानिर्देश दिया। अतिथियों ने संस्थान के सफल पूर्व छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं उनके स्कूल के प्राचार्यों को सम्मानित किया।

Goal Inc 1 22Scope News

डिप्टी सीएम ने कहा- समृद्ध बिहार के लिए शिक्षा के प्रति अलख जगाने वालों को मेरा प्रणाम

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- आज पटना के बिहटा स्थित GOAL इंस्टिट्यूट के Utsav 3.0 में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों एवं संस्थान के प्रबंधन को सम्मानित किया और सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। समृद्ध बिहार के लिए शिक्षा के प्रति अलख जगाने वालों को मेरा प्रणाम। ऐसे आयोजन छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित करता है।

Goal Inc 2 22Scope News
डिप्टी सीएम ने कहा- समृद्ध बिहार के लिए शिक्षा के प्रति अलख जगाने वालों को मेरा प्रणाम

इस मौके पर अपने संक्षिप्त व्यक्तव्य में पूर्ववर्ती गोल के छात्र एवं वर्तमान डॉक्टरों को संबोधित करते हुए गोल संस्थान के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपीन सिंह ने कहा कि आज गोल संस्थान के इतने बड़े परिवार को देखकर हमें गर्व महसूस हो रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में गोल परिवार के सदस्य डॉक्टर के रूप में देश और विदेशों में सेवा दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि गोल की स्थापना का मुख्य मकसद यही था कि प्रत्येक छात्र जो डॉक्टर बनने का सपना देखा हो और उसके लिए ईमानदारी से प्रयास करने को दृढ़संकल्पित हो उसे गोल के सहयोग से सफलता पाने में मदद कर सकें। आज हमें गर्व है कि पिछले 27 वर्षों में 17 हजार से भी अधिक छात्रों ने मेडिकल में सफलता प्राप्त किया है। जिसमें सैंकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को गोल ने सहयोग कर सफलता दिलाने में भरपूर मदद की है। बिपीन सिंह ने गोल के सभी एलुमनाई को सफल और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए।

यह भी देखें :

गोल इन्स्टीट्यूट के असिस्टेंट डॉयरेक्टर रंजय सिंह ने कहा की एलुमनाई मीट गोल के 27 वर्षों के शैक्षणिक विरासत का प्रमाण है। यह हमारे पूर्ववर्ती छात्रों की सफलता को याद करने एवं उन्हें सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित करने को क्षण होता है। इस एलुमनाई मीट में जूटे हजारों डॉक्टर गोल में पढ़ रहे छात्रों के लिए मोटिवेशन का श्रोत बनेगें और इन छात्रों के सफलता के लिए सही दिशा प्रदान करेगें। गोल इन्स्टीट्यूट के आर एंड डी हेड आनन्द वत्स ने कहा कि हमारी सशक्त टीम जिस तरह लगातार प्रयास के साथ गोल को बिहार एवं झारखंड का नंबर-1 इन्स्टीट्यूट तथा नीट का रिजल्ट फैक्ट्री बनाया है। उसके लिए मैं पूरे टीम को बधाई देता हूं। हमें उम्मीद है कि गोल इसके बाद और भी अधिक रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा और नए कीर्तिमान रचेगा। इस सेलीब्रेशन का संचालन अभिषेक कुमार, आनन्द वत्स और संजय आनन्द ने किया। इस अवसर पर गोल संस्थान के विभिन्न ब्रांचों से आए गोल के पदाधिकारी रंजीत, गौरव सिंह, विनीत, संजीव, अभिषेक, अनिल, नीकेत वर्द्धन, मयंक, निरोज सिंह, केपी सिंह, शुभम, पिन्टु, राहुल एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले पप्पू, कहा- बच्चों को मिलेगा इंसाफ

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन में...

Bihar Cooperative Policy 2026, पटना: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और व्यवसायोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी गतिविधियां तेज...

CM Samrat Chaudhary Project Review: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, एक्सप्रेस-वे और...

CM Samrat Chaudhary Project Review, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन, सड़क संपर्क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के लिए...

Jamshedpur Marine Drive Accident: हेमंत के मंत्रालय पर काला ग्रह का...

Jamshedpur Marine Drive Accident: एक के बाद एक आती दुखद खबरों को देखकर अब ऐसा लगने लगा है... जैसे हेमंत के मंत्रालय पर काले...