GOAL उत्सव 4.0 : जुटे हजारों डॉक्टर, एलुमनाई मीट और भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

पटना : गोल इंस्टीट्यूट द्वारा गोल एजुकेशन विलेज में ‘गोल उत्सव 4.0’ के अंतर्गत भव्य एलुमनाई मीट एवं शानदार म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में गोल इंस्टीट्यूट के पिछले 28 वर्षों में सफलता प्राप्त कर देश-विदेश में सेवा दे रहे हजारों डॉक्टरों एवं मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक हजार से अधिक सफल छात्रों के अभिभावकों और विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड एम-सोनिक की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि भीम सिंह भावेश की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भीम सिंह भावेश की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। अपने प्रेरणादायी संबोधन में अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि गोल इंस्टीट्यूट ने शिक्षा को केवल कोचिंग नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में स्थापित किया है। यहां से निकले डॉक्टर आज समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं भीम सिंह भावेश ने कहा कि गोल के एलुमनाई देश की असली शक्ति हैं, जिनकी सफलता लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आज गोल परिवार को इतने विशाल रूप में देखकर गर्व की अनुभूति होती है – फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह

अपने संक्षिप्त उद्बोधन में गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने कहा कि आज गोल परिवार को इतने विशाल रूप में देखकर गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि गोल की स्थापना का उद्देश्य हर उस छात्र की मदद करना रहा है जो डॉक्टर बनने का सपना देखता है और ईमानदारी से प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि पिछले 28 वर्षों में गोल इंस्टीट्यूट से 18 हजार से अधिक छात्रों ने मेडिकल क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है, जिनमें सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी देखें :

एलुमनाई मीट गोल की 28 वर्षों की शैक्षणिक विरासत का जीवंत प्रमाण है – ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह

गोल इंस्टीट्यूट की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने कहा कि एलुमनाई मीट गोल की 28 वर्षों की शैक्षणिक विरासत का जीवंत प्रमाण है। यह अवसर पूर्ववर्ती छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने और वर्तमान छात्रों को सही दिशा व प्रेरणा देने का माध्यम है। असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि सशक्त टीम के सतत प्रयासों के कारण गोल इंस्टीट्यूट बिहार-झारखंड का नंबर-1 संस्थान और नीट का ‘रिजल्ट फैक्ट्री’ बना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोल आने वाले वर्षों में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर गोल इंस्टीट्यूट के विभिन्न ब्रांचों से आए पदाधिकारी संजय आनंद, रंजीत, आनंद वत्स, गौरव सिंह, विनीत, संजीव, अभिषेक, अनिल, नीकेत वर्द्धन, मयंक, शुभम, पिंटू और राहुल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Goal Institute द्वारा ‘हाउ टू क्रैक NEET’ पर सेमिनार का आयोजन, हजारों छात्रों व अभिभावकों ने लिया भाग

अमित झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img