Giridih: शराब तस्करी पर कार्रवाई, दारू लदा बोलेरो जब्त

Giridih: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ तिसरी और लोकाय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब लदे एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है, जिसमें 244 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी है।

Giridih: शराब तस्करी पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो संख्या जेएच 05 ए डी 2777 में अवैध शराब लोड कर तिसरी-चंदौरी-लोकाय होते हुए बिहार ले जाई जा रही थी। इसी दौरान तिसरी और लोकाय पुलिस ने पीछा कर उक्त वाहन और शराब को जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहे। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने तिसरी थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्ता सुचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अवैध शराब तस्करी की सूचना पर लोकाय-नयनपुर की पुलिस ने लोकाय में बैरिकेडिंग लगाई थी। लेकिन शराब तस्कर पुलिस को देखते ही गाड़ी घुमाकर भागने लगे। इसके बाद लोकाय थाना प्रभारी ने तिसरी थाना प्रभारी को इसकी इसकी सुचना दी। तत्पश्चात तिसरी पुलिस ने बघलरवा मोड़ के पास उसी बोलेरो वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस के पीछा करने पर बोलेरो में सवार लोग भंडारी रोड में वाहन छोड़ भाग निकले।

Giridih: शराब की 244 बोतलें बरामद

उक्त वाहन से रॉयल स्टैग नामक अंग्रेजी शराब की कुल 244 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने गाड़ी के मालिक व चालक के विरुद्ध कांड दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...