नए साल से पहले शराब तस्करों पर शिकंजा,50 कार्टून अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,बोलेरो जब्त

नए साल से पहले शराब तस्करों पर शिकंजा,50 कार्टून अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,बोलेरो जब्त

मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)  :  नए साल से ठीक पहले जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेशानुसार पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कोटवा थाना पुलिस ने लगातार चौथे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन समेत 50 कार्टून अवैध शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब कारोबारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

ढाई लाख की शराब के साथ एक बोलेरो जब्त

थानाध्यक्ष करन सिंह एवं अपर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेलवा माधो से सागर चुरामन जाने वाली सड़क पर, बेलवा माधो एनएच से करीब 600 मीटर दूर छापेमारी की। इस दौरान एक बोलेरो वाहन से यूपी निर्मित ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 50 पेटी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 2400 पीस बोतलें शामिल हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 432 लीटर आंकी गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।

गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारियों की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान बैरिया निवासी रामविलास पंडित के पुत्र उमेश पंडित तथा मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत महदइया तालुका निवासी बैद्यनाथ चौधरी के पुत्र अभय कुमार उर्फ मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

नववर्ष को लेकर पुलिस का अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नववर्ष को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढे : Bihar Ration Card Updates : बिहार खाद्य आपूर्ति विभाग के एक्शन से हड़कंप, 57 लाख से ज्यादा कार्ड धारियों के कटेंगे नाम

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...